Darbhanga News: धर्म का ज्ञान हासिल कर युवा जीवन को दें सही दिशा: रामभद्र

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:युवाओं में आध्यात्मिक उत्साह बढ़ाना बहुत आवश्यक है. वर्तमान के युवा अपनी संस्कृति और सनातन धर्म के विषय को कम जानते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. युवाओं में आध्यात्मिक उत्साह बढ़ाना बहुत आवश्यक है. वर्तमान के युवा अपनी संस्कृति और सनातन धर्म के विषय को कम जानते हैं. अपनी सांस्कृतिक पहचान को भूलते जा रहे हैं. आज के हर युवा को धर्म का ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन को सही दिशा देनी चाहिए. ये बातें इस्कॉन मंदिर गुरुग्राम के अध्यक्ष रामभद्र प्रभु ने राजकुमार गंज में रविवार को इस्कॉन प्रबंधन द्वारा आयोजित उमंग महायूथ फेस्टिवल में कही. उन्होंने कहा कि अपने आचार, विचार व व्यवहार को सही दिशा देने की आवश्यकता है. सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के कारण आज के अधिकांश युवा रास्ता भटक रहे हैं. वे तनाव के शिकार हो रहे हैं. उन्होंने रामायण, श्रीमद्भागवत व भगवत गीता के उदाहरण देते हुए कहा कि हर युवा को एक मोमबत्ती के तरह होना चाहिए, जो पिघलने से पहले रोशनी फैलाती है. उन्होंने कहा कि हम सभी को निजी कार्य करते समय उसे भक्ति से जोड़ने व भगवान का निरंतर जाप करने की जरूरत है. इससे हम आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकेंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अर्थ इनर प्रीमियर लीग था. इसमें व्यक्ति के भीतर असली खेल चलने की जानकारी दी गयी. मौके पर हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे. ड्रामा, लेक्चर, क्वीज आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान स्थानीय इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक लक्ष्मण कृपा दास, यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन