Darbhanga News: हत्या के मामले में चार लोगों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

Updated at : 25 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: हत्या के मामले में चार लोगों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

Darbhanga News:अदालत ने गुरुवार को हत्या के एक मामले में चार लोगों को आजीवन सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अदालत ने गुरुवार को हत्या के एक मामले में चार लोगों को आजीवन सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. अदालत ने मामले में दोषी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के चिगरी निवासी राम विनय यादव, घूरन यादव, विपिन यादव एवं विजय यादव को सजा सुनाई है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. वहीं धारा 201/34 भादवि में तीन साल सश्रम कारावास और पांच- पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक माह की कारावास की सजा भुगतनी होगी. अदालत ने विगत 13 फरवरी को आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए आज की तिथि निर्धारित की थी. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक चमक लाल पंडित ने बहस किया. पंडित के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर उसी गांव के प्रभु साह ने अपने भतीजा गौतम साह को गायब करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए 11 अक्तूबर 2015 को कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथिमिकी में आरोप लगाया कि मृतक के पिता ने रामचन्द्र साह के मुकदमा में गवाही दी थी. इस रंजिश के कारण आरोपियों को 13 साल के गौतम साह को ले जाते हुए गवाहों ने देखा था. मृतक अपनी मां को खेत में पानी देने गया था. वहां से मां के साथ पीछे- पीछे लौट रहा था. उसी समय पीछे से ही दोषियों ने गौतम को गायब कर दिया था. दूसरे दिन सुबह में उसकी लाश नाला में मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन