Darbhanga News: केला का पत्ता काट लेने पर पांचवीं के बच्चे का डंडे से फोड़ दिया सिर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:छात्र ने एमडीएम के समय विद्यालय के बाउंड्री के पास के खेत में लगाये गये केला का एक पता काट लिया था. यह जानकारी मिलते ही केला के पेड़ के मालिक ने डंडे से छात्र के सिर पर वार कर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरा में सोमवार को पांचवीं कक्षा के छात्र आदर्श कुमार पर हमले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गए. बताया जाता है कि छात्र ने एमडीएम के समय विद्यालय के बाउंड्री के पास के खेत में लगाये गये केला का एक पता काट लिया था. यह जानकारी मिलते ही केला के पेड़ के मालिक ने डंडे से छात्र के सिर पर वार कर दिया. इससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश होकर मैदान में गिर गया. जानकारी मिलते ही शिक्षक एवं छात्रों की भीड़ जमा हो गई. छात्र के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना गांव में पहुंचे की बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. ग्रामीण गांव के ही श्याम बाबू सिंह कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इधर लोगों की भीड़ देखकर आरोपित मौके से भाग निकला. सूचना मिलते ही 112 नंबर डायल की सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर सदल-बल के साथ पहुंच गई. पुलिस ने मामले को शांत कराया. गंभीर रूप से जख्मी गांव के ही पंकज कुमार सिंह के पुत्र आदर्श कुमार को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया. विद्यालय के एचएम विमल कुमार विमलेंदु ने बताया कि विद्यालय में स्थिति सामान्य हो गई है. उन्होंने घटना की सूचना अपने विभाग की अधिकारियों को भी दी है. बीएओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले के संबंध में पूरी जानकारी ली जा रही है. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन