Darbhanga News: पेंशन के मुद्दे पर दिल्ली में प्रस्तावित धरना में शामिल होंगे बिजली विभाग के कर्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:स्टेट इलेक्ट्रीसिटी इंप्लाइज एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. स्टेट इलेक्ट्रीसिटी इंप्लाइज एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई. सज्जन कुमार की अध्यक्षता में अंचल अधीन मधुबनी ग्रीड सब स्टेशन परिसर में स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने व कर्मचारियों की समस्याओं के निराकर पर चर्चा हुई. सर्किल अंतर्गत संचरण एवं आपूर्ति में कर्मियों को हो रही परेशानी तथा बिना सहायकों के कार्य करने में हो रही कठिनाई, प्रोन्नति आदि बिंदुओं पर विमर्श किया गया. एनपीएस तथा ओपीएस के विरोध में अगामी एक मई को एनओपीएस के बैनर तले दिल्ली में प्रस्तावित धरना में शामिल होने का निर्णय लिया. बैठक में संघ के महामंत्री संजीव कुमार शर्मा, संरक्षक राजेश कुमार भगत, कोषाध्यक्ष कौशिक कुमार, मंत्री पंकज कुमार विमल, संचरण सचिव अंचल पटना से शहवाज आलम, दरभंगा अंचल सचिव तौकीर इकबाल, उपाध्यक्ष अर्जुन राम, उमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन