Darbhanga News: सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के ओपीडी से गायब मिले अधिकांश विभाग के चिकित्सक

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: डीएमसीएच प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी वरीय चिकित्सकों की लापरवाही सामने आ रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी वरीय चिकित्सकों की लापरवाही सामने आ रही है. बुधवार को उपाधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया, तो एक बार फिर लापरवाही सामने आ गयी. जानकारी के अनुसार आधा दर्जन विभागों में से केवल गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग में डॉ शरद कुमार झा मौजूद थे. बांकी विभागों के चिकित्सक गायब थे. उपाधीक्षक ने स्थिति की जानकारी अधीक्षक डॉ शीला कुमारी को दी. अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही गयी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा.

गायब डॉक्टरों को पिलायी गयी डांट

बताया जाता है कि उपाधीक्षक ने गायब डॉक्टरों को कॉल कर डांट पिलायी. सुबह 11 बजे डयूटी पर नहीं होने के बाबत जानकारी मांगी. बताया जाता है कि इसके बाद सभी चिकित्सक भागते हुये विभाग पहुंचे.

चिकित्सकों के लेट से पहुंचने से परेशान रहते मरीज एवं परिजन

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान ही लेट से कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ प्रवीण कुमार झा पहुंचे. जबकि अन्य डिपार्टमेंट के चिकित्सक उपाधीक्षक के जाने के बाद पहुंचे. जानकारी के अनुसार उपाधीक्षक करीब आधा घंटा तक सुपरस्पेशलिटी विभाग का निरीक्षण किये. विदित हो कि रोजाना सुबह नौ बजे ओपीडी का समय शुरू हो जाता है. चिकित्सकों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने से मरीज व परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन