Darbhanga News: नगर में निर्माणाधीन आरओबी को जल्द बनाने का डीएम ने दिया निर्देश

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले दो आरओबी का निरीक्षण डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले दो आरओबी का निरीक्षण डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को किया. उपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया. लहेरियासराय चट्टी चौक में बनने वाले आरओबी स्थल से अतिक्रमण हटाने का निर्देश डीएम ने सदर सीओ को दिया गया. सड़क पर स्थित मंदिर को सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया. कार्यपालक अभियंता को रेलवे के साथ समन्वय कर आरओबी के ऊपर बनने वाले स्लीपर को स्थापित कराने का निर्देश दिया. पंडासराय के निर्माणाधीन आरओबी के निरीक्षण के दौरान भू अर्जन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश डीएम ने डीएलओ बालेश्वर प्रसाद को दिया. डीएम ने कहा कि दो सप्ताह के बाद पुणः आरओबी का निरीक्षण किया जाएगा. इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन