रामनवमी पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला पुलिस ऑन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:रामनवमी पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शहरी क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

दरभंगा. रामनवमी पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शहरी क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान थानावार तैयारियों की समीक्षा की गयी. एसएसपी ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से थानाध्यक्षों को बाउंड डाउन अधिक से अधिक करने, प्रिवेन्टिंग अरेस्टिंग की कार्रवाई करने, डीजे संचालकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने व डायल 112 के कर्मियों को ब्रीफ करने का निर्देश दिया गया. पुलिस कप्तान ने जुलूस रूट लाइन का मैप के माध्यम से निरीक्षण किया. कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिये. बताया कि क्यूआरटी को कंट्रोल रूम में पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाएगा. बैठक में सिटी एसपी अशोक कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन