Darbhanga News: शिवालय सज-धज कर तैयार, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु आज करेंगे जलाभिषेक

Updated at : 25 Feb 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News:शिवोपासना के पर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शिवोपासना के पर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सज-धज कर शिवालय तैयार हो गये हैं. वातावरण में भक्ति गीतों के बोल गूंज रहे हैं. एक दिन पहले से वातावरण भक्तिमय हो उठा है. इस अवसर पर जहां श्रद्धालु जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे, वहीं जगह-जगह से शिव बरात की झांकी भी निकालने की तैयारी है. पूरा श्रद्धालु समाज भगवान शिव के रंग में रंगा नजर आने लगा है. उल्लेखनीय है कि मिथिला में पंच देवोपासना की जाती है. पर, यहां मूल रूप से शिव एवं शक्ति की उपासना की प्रधानता रही है. इसका इस तरह के अवसर पर प्रकटीकरण होता है. माघ कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि मनाया जाता है. शास्त्रीय तथ्य के मुताबिक इसी दिन देवाधिदेव महादेव एवं भगवती पार्वती का विवाह हुआ था. लिहाजा इस तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन कुंवारी कन्याएं जहां भगवान शिव सदृश आदर्श पति की कामना के साथ निर्जला व्रत रख पूजा-अर्चना करती हैं, वहीं कल्याण कामना संग श्रद्धालु उपवास में रह कर पूजन करते हैं. इस बार भी श्रद्धालुओं में इसको लेकर खासा उत्साह है. बुधवार को भक्तगण सुबह पवित्र जल से स्नान कर शिवालय पहुंचेंगे. गंगा जल, गाय के दूध आदि से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे. फूल, बेलपत्र, धतूरा, चंदन आदि से पूजा करेंगे. इधर, महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों की भव्य साज-सज्जा की गई है. कच्चे फूलों से मंदिर को सजाया गया है. इसके अतिरिक्त रंग-बिरंगे बिजली बल्ब के झालरों से शिवालयों की खूबसूरती निखर रही है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए माधवेश्वरनाथ, पंचानाथ, हजारीनाथ, द्रवेश्वरनाथ, प्रज्ञेश्वरनाथ, वटेश्वरनाथ, केएम टैंक शिवालय सहित सभी शिव मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं. मंदिरों से भक्ति गीतों के बोल फूट रहे हैं. वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन