Darbhanga News: नीतीश के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के विकास ने पकड़ी गति: विनय चौधरी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:06 PM
Darbhanga News:विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित दो अलग-अलग तालाबों में छठ घाट व वार्ड नौ में छतदार चबूतरा का लोकार्पण किया.
Darbhanga News: बेनीपुर. शिवराम पंचायत में सोमवार को विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित दो अलग-अलग तालाबों में छठ घाट व वार्ड नौ में छतदार चबूतरा का लोकार्पण किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल घोषणा ही नहीं करते, बल्कि आधारशिला रखने से पूर्व उद्घाटन की तिथि भी तय हो जाती है. इसमें समय-सीमा व गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जाता है. इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि दो दशक पूर्व का बिहार किसी से छिपा नहीं है. इसे न्यायालय द्वारा जंगल राज्य की संज्ञा दी गयी थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता संभालते ही न्याय के साथ विकास की गति तेज पकड़ ली. इसमें सभी जाति, धर्म, वर्ग व समुदाय की समान भागीदारी सुनिश्चित की गयी. इस दौरान प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, बहेड़ी जदयू अध्यक्ष विपिन कुमार, गजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार झा, संतोष साह, बैजनाथ मंडल, इंद्र कुमार लाल देव, लालबाबू झा, राज कुमार राय, योगेंद्र राय, श्रवण यादव, हुकुमदेव यादव, अमित कुमार झा, बैजनाथ प्रसाद बैजू, आयुष कुमार, अखिलेश कुमार, सीता देवी, अमिताभ कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










