Darbhanga News: जगदम्बा हॉल्ट पर एक मई तक डेमू पैसेंजर का ठहराव विस्तार

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जगदम्बा हॉल्ट पर दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन के अस्थायी ठहराव की अवधि एक मई तक बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा-हरनगर रेल खंड के जगदम्बा हॉल्ट पर दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन के अस्थायी ठहराव की अवधि एक मई तक बढ़ा दी गयी है. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक चैती नवरात्र को देखते हुए दो अप्रैल से एक मई तक आवक एवं जावक ट्रेनों का यहां एक मिनट का ठहराव होगा. ज्ञातव्य हो कि स्थायी ठहराव के लिए वर्षों से यहां आंदोलन चल रहा है, जिसके बदले अल्प अवधि का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है.

अब लौकहा बाजार तक जायेगी पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन

दरभंगा. झंझारपुर से आगे लौकहा बाजार तक नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन पर अब पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन भी चलेगी. 05573/05574 स्पेशल ट्रेन अभी तक झंझारपुर तक ही जाती थी. समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लौकहा बाजार तक के लिए विस्तार दे दिया है. यह गाड़ी फिलहाल 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन