Darbhanga News: युवाओं की भागीदारी से मजबूत होता लोकतंत्र, राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में भी हों सक्रिय: डॉ सावंत

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से शनिवार को लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर लाइब्रेरी परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि युवा देश की नयी दिशा तय करते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से शनिवार को लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर लाइब्रेरी परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि युवा देश की नयी दिशा तय करते हैं. उनकी भागीदारी लोकतंत्र के मजबूत होने की पहचान है. युवा न केवल राजनीति में सक्रिय रहें, बल्कि सामाजिक कार्यों और राष्ट्रहित के कार्यों में भी आगे आएं. भाजपा की युवा नीतियों और आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को बिहार की जनता भलीभांति समझ चुकी है. आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के नौजवान कदापि इन दोनों को सत्ता में नहीं आने देंगे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मिथिला के नौजवान पूरी मजबूती के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं. उन्हें हर क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलना चाहिए. भाजपा के उद्देश्यों और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की. संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, हायाघाट के विधायक रामचंद्र प्रसाद, केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने भी संबोधित किया. संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज चौधरी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गजेंद्र मंडल ने किया. इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल झा, नीरज चौधरी, चंद्रवीर यादव, पुष्पेंद्र झा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश झा, ज्ञानेश कुमार, राजीव तिवारी, गजेंद्र मंडल, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला मंत्री बलेन्दु झा, रवि प्रकाश झा, रवि चंद्रवंशी, मुचकुंद झा, प्रियांशु झा, सौरभ सुमन सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन