Darbhanga News: हराही, दिग्घी व गंगासागर तालाबों के समीप अविलंब रोका जाये स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:तालाबों के पास अभी जो स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज बनाया जा रहा है, उसका मुख्य उद्देश्य है कि तालाबों को वर्षा का फ्रेश पानी मिले.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. तालाब बचाओ अभियान ने डीएम कौशल कुमार व नगर आयुक्त राकेश कुमार को पत्र लिखकर शहर के हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाबों के पास चिन्हित पार्क स्थलों को बचाने एवं इनके निकट निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को रोकने का सुझाव दिया है. कहा है कि तालाबों के पास अभी जो स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज बनाया जा रहा है, उसका मुख्य उद्देश्य है कि तालाबों को वर्षा का फ्रेश पानी मिले. लेकिन, निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में सीवेज वाटर को भी जोड़ा जा रहा है, इससे स्पष्ट है कि यह ड्रेनेज इन तीन तालाबों को वर्षा का फ्रेश जल भरने के लिए नहीं बनाया जा रहा है. पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि इन तीनों तालाबों के आसपास किसी भी तरह का संरचनात्मक हस्तक्षेप नहीं हो. तालाबों के आसपास निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम रोककर एनजीटी के आदेशों का पालन किया जाय.

पूर्व के बरसाती नालों की हो उड़ाही

तालाब बचाओ अभियान की ओर से पुराने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (बरसाती नाला) को उड़ाही और री-स्टोर करने की मांग की गयी है. विश्वविद्यालय और इंद्रभवन परिसर में अतिरिक्त वर्षा जल का संग्रह कर उसे श्यामा माई पोखर से होते हुए डेनबी रोड स्थित जलाशय से निकालते हुए हराही में गिराये जाने की की मांग की गयी, ताकि यह पानी तीनों तालाबों में जा सके. यह जानकारी अभियान समिति के संयोजक नारायण जी चौधरी ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन