Darbhanga News: दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी संयंत्र परियोजना का सीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:03 PM
Darbhanga News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य योजना (सिडबी) के तहत जिले में दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी संयंत्र परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया.
Darbhanga News: दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य योजना (सिडबी) के तहत जिले में दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी संयंत्र परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया. परियोजना की कुल लागत 71 करोड़ 32 लाख है. मौके पर दरभंगा एनआइसी से डीएम कौशल कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी आदि ऑनलाइन मौजूद रहे. वहीं दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माण स्थल पर मिथिला दुग्ध उत्पादन संघ के अधिकारीगण मौजूद थे. निर्माण स्थल पर शिलापट्ट भी लगाया गया.
छह एकड़ में बनेगा प्लांट
बता दें कि छह एकड़ में प्लांट तैयार किया जायेगा. इसमें सुधा का दो लाख लीटर क्षमता का पूर्णत: ऑटोमेटिक डेयरी प्लांट बनेगा. शिलान्यास के मौके पर मिथिला दुग्ध उत्पादन संघ के प्रबंध निदेशक आरके झा, दरभंगा डेयरी के प्रभारी पदाधिकारी डॉ सुभाष चंद्र प्रसाद सिंह समेत सुधा के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी शिलान्यास स्थल पर उपस्थित थे. आरके झा ने बताया की 02 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का सुधा प्लांट बन जाने के बाद दरभंगा एवं मधुबनी जिले के सुधा के उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ससमय सुधा का दूध एवं प्रोडक्ट मिल सकेगा. सबसे ज्यादा सुविधा यहां के पशुपालकों को होगी. पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि का यह प्लांट एक विश्वसनीय जरिया बनेगा.
85000 से 1.50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य
बता दें कि वर्तमान में सुधा द्वारा दरभंगा जिले में 85000 लीटर दूध प्रतिदिन संग्रहित किया जाता है. इसको बढ़ाकर डेढ़ लाख लीटर दूध प्रतिदिन करने का लक्ष्य है. इसकी पूर्ति के लिए सुधा का यह प्लांट अति आवश्यक था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










