Darbhanga News: मैथिली विभाग में वर्गारंभ कार्यक्रम का आयोजन
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 10:25 PM
Darbhanga News:मैथिली विभाग में प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में नव नामांकित छात्र -छात्रों का ''''वर्गारम्भ'''' कार्यक्रम हुआ.
Darbhanga News: दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय मैथिली विभाग में प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में नव नामांकित छात्र -छात्रों का ””””””””वर्गारम्भ”””””””” कार्यक्रम हुआ. प्रो. मेहता ने मैथिली विभाग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैथिली अध्ययन, शिक्षण और शोध के लिए इस विभाग को ””””””””ऑक्सफोर्ड”””””””” के रूप में जाना जाता है. कहा कि इस जन अरण्य में स्थापित होने के लिए आप सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी. अध्ययन, लेखन और मनन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जितना पढ़ना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा आवश्यक है कि आप उसे लिखें और चिंतन करें. डॉ सुरेश पासवान ने बताया कि यह सीखने का सर्वोत्तम समय है. डॉ सुनीता कुमारी ने छात्रों को अनुशासन बनाए रखने और व्यक्तित्व विकास हेतु पाठ्य योजना बनाने का निर्देश दिया. डॉ अभिलाषा कुमारी ने छात्रों को पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










