सड़क पर धू-धूकर जल गयी कार
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 18 Mar 2025 9:48 PM
पुपरी से रेवढ़ा लौटने के क्रम में हरिनगर बाजार के पास आग लगने से धू-धूकर जलने लगी.
जाले. रेवढ़ा के मुखिया मो. शफीअल्लाह चमन की एमजी हेक्टर हाइब्रिड कार (बीआर 01पीएम/9848) 17 मार्च की देर शाम सीतामढ़ी जिला के पुपरी से रेवढ़ा लौटने के क्रम में हरिनगर बाजार के पास आग लगने से धू-धूकर जलने लगी. पीड़ित मुखिया ने बताया कि पुपरी से लौटने के क्रम में वे अपने कुछ मित्रों के साथ हरिनगर बाजार पर चाय पीने के लिए रुके. चाय पीने के दौरान एक व्यक्ति ने आकर कहा कि उनकी कार से धूआं निकल रहा है. सूचना पर जबतक वे गाड़ी के निकट पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया था. उन्होंने तकनीकी खराबी की वजह से आग लगने की आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना संबंधित थाना को भी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










