Darbhanga News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:एनएच-27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के शोभन कट के निकट गुरुवार को सुबह 8.30 बजे एक वाहन की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर . एनएच-27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के शोभन कट के निकट गुरुवार को सुबह 8.30 बजे एक वाहन की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसमें बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. गंभीर अवस्था में घायल युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मृतकों की पहचान बहेड़ी थाना के अटही निवासी लाल बच्चन मंडल व उसके पुत्र लाल कुमार मंडल (22) के रूप में हुई है. घायल युवक उसी गांव का भजन कुमार मंडल बताया जाता है.

टेंट का काम समाप्त कर तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार सभी टेंट का काम करते थे. बुधवार को कहीं से काम समाप्त कर लौट रहे थे. इसी क्रम में लाल बच्चन मंडल के ससुराल भड़हुल्ली में रुक गये थे. वहां से गुरुवार को तीनों घर अटही लौट रहे थे. इसी दौरान शोभन कट के निकट तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि लाल बच्चन मंडल व उसके पुत्र लाल कुमार मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. भजन कुमार मंडल बुरी तरह घायल हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही मब्बी थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम व घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घायल युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-27 पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और शोभन कट जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम में परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन