Darbhanga News: बेलन्योति आज, बेलतोड़ी के साथ कल खुल जायेगा भगवती का पट

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: वासंती नवरात्र में भगवती की आराधना में जुटे श्रद्धालुओं की आस्था छलक रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. वासंती नवरात्र में भगवती की आराधना में जुटे श्रद्धालुओं की आस्था छलक रही है. शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा के दर्शन को लेकर भक्तों की व्याकुलता बढ़ती जा रही है. उनकी यह आस शुक्रवार को बेलतोड़ी के पश्चात पूरी हो जायेगी. षष्टी तिथि पर गुरुवार को बेलन्योति की रस्म अदा की जायेगी. पूजन स्थल से यजमान पंडित के नेतृत्व में माता की डोली लेकर निर्धारित बेल के वृक्ष के नीचे पहुंचेंगे. वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर बेल को न्योता दिया जायेगा. चिन्हित फल में लाल कपड़ा लपेटा जायेगा. इसके बाद सभी वापस लौट आयेंगे. अगले दिन सुबह पुन: उस बेल-वृक्ष के समीप पहुंचकर पूजन के पश्चात चिन्हित बेल को तोड़ा जायेगा. वहां से लौटकर भगवती की प्रतिमा में चक्षुदान किया जायेगा. तत्पश्चात माता का पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया जायेगा. यहां बता दें कि शुक्रवार की रात महा अष्टमी की निशा पूजा की जायेगी. महा अष्टमी व्रत भी इसी दिन होगा. इधर इसे लेकर पूजन स्थलों पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. पंडाल सजा दिये गये हैं. बिजली-बत्ती की सतरंगी रोशनी अपनी छटा बिखरने लगी है. भगवती के विधि-विधान पूजन के साथ पूजा समिति श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर तैयारी में जुटी है. शहर के चूनाभट्ठी, दोनार, कटहलबाड़ी, कादिराबाद, आजमनगर, शिवधारा, हसनचक लालबाग, गंगासागर, सैदनगर, चट्टी चौक आदि स्थलों पर पंडाल आकार ले चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन