Darbhanga News: तेज गति से गांव में बाइक चलाने से रोका तो पीटकर किया जख्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:रेवढ़ा पंचायत के वार्ड 14 निवासी जुल्म साह काे 26 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार को रविवार को घायलावस्था में इलाज के सीएचसी लाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. रेवढ़ा पंचायत के वार्ड 14 निवासी जुल्म साह काे 26 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार को रविवार को घायलावस्था में इलाज के सीएचसी लाया गया. बताया गया कि उसने एक बाइक चालक को गांव में तेज गति से बाइक चलाने से रोका. इस पर बाइक चालक ने अपने परिजन सहित चार-पांच सहयोगियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया. घर में घुसकर लूटपाट भी की. घायल सुरेश ने बताया कि साजन दास का छोटा भाई नशे में गांव की सड़क पर काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. विरोध करने पर अपने भाई साजन दास व पिता राम दरस दास के साथ चार-पांच अन्य सहयोगियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की. बताया कि उसने इस बावत थाना में आवेदन भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन