Naxal Encounter : 3 और नक्सली ढेर, साल 2025 में अबतक छत्तीसगढ़ में 284 नक्सली मारे गए
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Dec 2025 10:56 AM
छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ (File Photo)
Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर कर दिए गए हैं.
Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर की सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. इस मुठभेड़ में अभी तक एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के मारे जाने की सूचना है. उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 3 नक्सली ढेर
इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 284 नक्सली मारे
इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 284 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 255 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सहित सात जिले शामिल हैं. वहीं 27 अन्य रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए. राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें : Maoist Hidma Killed : माओवादियों को बड़ी चोट, मोस्ट वांटेड हिडमा ढेर
छत्तीसगढ़ में 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर
इससे पहले 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इनमें से 26 पर सामूहिक रूप से 84 लाख रुपये का इनाम था. बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव ने बताया कि सात महिलाओं सहित 34 नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. यह नक्सली माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना राज्य कमेटी और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में एक्टिव थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










