Chhattisgarh Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 3 नक्सली ढेर

Updated:
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Encounter

छत्तीसगढ़ नक्सल मुठभेड़, सांकेतिक फोटो

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल थे. मारे गए नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Encounter: नक्सली मुठभेड़ पर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “सुरक्षा बल प्रभावित इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं. 16 नवंबर को सुकमा जिले के चिंताकोंटा थाना क्षेत्र के कोलमाल पाट जंगल क्षेत्र में सुबह 6 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. लंबी मुठभेड़ के बाद, तलाशी के दौरान दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए. एक 303 राइफल, वीजीए लॉन्चर और अन्य हथियार, गोला-बारूद भी बरामद किया गया. मारे गए नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था. इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है. जिस तेजी से हम ये अभियान चला रहे हैं, उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.”

मारे गए नक्सलियों पर था 5-5 लाख रुपये का इनाम

पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने बताया- मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य मादवी देवा, सीएनएम (चेतना नाट्य मंडली- माओवादियों का एक सांस्कृतिक संगठन) कमांडर पोडियाम गंगी और किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य सोढ़ी गंगी के रूप में हुई है, दोनों महिलाएं थीं और प्रत्येक पर पांच लाख रुपये का इनाम था. एक स्नाइपर विशेषज्ञ और माओवादियों की कोंटा एरिया कमेटी का एक खूंखार सदस्य था और कई निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल था.

इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक मारे जा चुके हैं 262 नक्सली

इस साल छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ों में अब तक 262 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए जिसमें सुकमा सहित सात जिले शामिल हैं जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए जो रायपुर संभाग में आता है. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए. पिछले महीने छत्तीसगढ़ में लगभग 300 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था जबकि नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति और 60 अन्य सदस्यों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हथियार डाले थे. केंद्र ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola