Darbhanga News: नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर ने किया प्रदर्शन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 10:02 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: नौ सूत्री मांगों को लेकर संघ की जिला मंत्री संयोगिता चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष अनवरी बानो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. राज्य आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर संघ के तत्वावधान में पीएचसी हायाघाट पर शनिवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर संघ की जिला मंत्री संयोगिता चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष अनवरी बानो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बढ़ी हुई दो हजार राशि का भुगतान प्रोत्साहन के बजाए मानदेय के रूप में करने, बढ़ी हुई राशि का भुगतान एक सितम्बर से करते हुए बकाए राशि का एकमुश्त भुगतान मुख्यालय स्तर से सीधे आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के खाते में कराने, सभी किस्म के बकाए प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान करने, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी की. मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललित कुमार लाल को सौंपा. मौके पर रिंकू देवी, आरती देवी, कामिनी देवी, रेखा देवी, विमला देवी, चित्ररेखा देवी, रानी देवी, पवन कुमारी, फरजाना खातून आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन