Darbhanga News: रैली के साथ एआइडीएसओ का प्रदेश छात्र सम्मेलन शुरू

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश छात्र सम्मेलन की शुरुआत रैली के साथ हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश छात्र सम्मेलन की शुरुआत रैली के साथ हुई. रैली विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर टावर चौक, सीएम कॉलेज, मिलान चौक, नाका पांच, मिर्जापुर चौक होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर पहुंची. रैली में राज्य के विभिन्न जिले से आए छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया. शिक्षा व्यवस्था, विशेषकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ नारेबाजी की. राष्ट्रीय महासचिव शिवाशीष प्रहराज ने कहा कि नई शिक्षा नीति गरीब और आम छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का द्वार बंद करने की साजिश है. सम्मेलन छात्र आंदोलन को नई दिशा देने का प्रयास है. राज्य अध्यक्ष रोशन कुमार रवि ने कहा कि बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षा के संपूर्ण निजीकरण आदि के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज होगा. इंटरनेशनल अफेयर्स सेक्रेटरी मणिशंकर पटनायक, केंद्रीय संयुक्त सचिव समर महतो, सचिव मंडल सदस्य शिव कुमार, राजू कुमार, पवन कुमार, शिमला मौर्य, जिला संयोजक दीपक कुमार शर्मा आदि रैली में शामिल थे. दूसरे दिन 13 अप्रैल को तारामंडल ऑडिटोरियम में सेमिनार और प्रतिनिधि अधिवेशन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन