Darbhanga News: दुर्गा पूजा पर शहर के खराब लाइट, कैमरे, टूटे कल्वर्ट व पहुंच पथ होंगे दुरुस्त

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:01 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: त्योहार व पूजन के अवसर पर शहरवासियों काे स्वच्छ माहौल देने में निगम प्रशासन जुट गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. त्योहार व पूजन के अवसर पर शहरवासियों काे स्वच्छ माहौल देने में निगम प्रशासन जुट गया है. दुर्गा पूजा से लेकर लोक आस्था का महापर्व छठ के समाप्ति तक दो पालियों में साफ-सफाई, कूड़ा का उठाव व चूना-ब्लिचिंग का छिड़काव करने का निर्देश नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता पहले ही दे चुके हैं. दुर्गा पूजा स्थल व पहुंच पथ आदि की विशेष साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. श्रद्धालुओं को माता के दर्शन में सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर टूटे कल्वर्ट एवं पहुंच पथों को दुरुस्त किया जायेगा. पंडाल के इर्द-गिर्द खराब लाइट, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल की व्यवस्था आदि कार्यों के लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया है. इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों, अभियंताओं व प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इसके वरीय प्रभार नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ व एइ सउद आलम रहेंगे.

पूजा स्थल व पहुंच पथ की नित्य होगी सफाई

दुर्गा पूजा स्थल व पहुंच पथ की नित्य साफ-सफाई कर चूना-ब्लिचिंग का छिड़काव कर्मचारी करेंगे. प्रतिमा विसर्जन से पूर्व संबंधित जल क्षेत्र की भी साफ-सफाई की जाएगी. यह काम कराने का जिम्मा जोन प्रभारियों व रात्री सफाई प्रभारी व स्वास्थ्य प्रभारी को दिया गया है.

प्रकाश, पेयजल, सीसीटीवी पर फोकस

दुर्गा पूजा को ध्यान में रख कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों व विभाग को सौंपी गयी है. साफ-सफाई स्वास्थ्य प्रभारी, जमादार, जोन प्रभारी, रात्री सफाई प्रभारी दुर्गा पूजा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक पूजा स्थल व पहुंच पथ पर दैनिक कार्य कराएंगे. लोक स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करायेंगे. पोलों पर खराब लाइट व हाइमास्ट को पहले ही दुरुस्त करने का आदेश इइएसएल को दे दिया है. सही सीसीटीवी व खराब का अद्यतन प्रतिवेदन देने एवं खराब कैमराें को ठीक कराने का दायित्व सूरज कुमार, नगर प्रबंधक, एइ व जेइ को दिया है. क्षतिग्रस्त पुलिया, सड़क, गड्ढों की मरम्मती संबंधित प्राक्कलन समिति व अग्रेतर कार्रवाई एइ तथा जेइ करेंगे. पूजा स्थल व आस-पास के क्षेत्रों में पाइप लीकेज, नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल रखने, सभी चापाकलों में खराब चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित करने का आदेश पीएचइडी को दिया है. पूजन स्थल के मार्ग को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाना धावादल प्रभारी सुनिश्चित करेंगे. कचरा हटावाने का भी निर्देश दिया है. नगर प्रबंधक भ्रमणशील रह कार्यों का पर्यवेक्षण व प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित तालाबों पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था एइ व अपने-अपने क्षेत्रों में जेइ सुनिश्चित कराएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन