Darbhanga News: बिजली रीचार्ज के नाम पर 98 हजार रुपये की ठगी

Darbhanga News: बिजली बिल री-चार्ज कराने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.
Darbhanga News: दरभंगा. बिजली बिल री-चार्ज कराने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. कॉल कर साइबर फ्रॉड इस तरह से बात करता है कि लोग झांसे में आकर उसके शिकार बन जाते हैं. तामा मामला गांधी नगर कटरहिया में एक उपभोक्ता के साथ ठगी का है. साइबर फ्रॉड ने मोबाइल नंबर 8935823526 से कॉल कर 39 रुपये का बिजली बिल रिचार्ज करने को बोला. कहा कि ऐसा नहीं करने पर कुछ देर में बिजली कट जाएगी. बिजली कटने के डर से जैसे हीं प्रेम कुमार ने 39 रुपये का रिचार्ज किया, साइबर फ्रॉड ने उनके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिया. मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर कटरहिया के प्रेम कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है. कहा है कि शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे कॉल कर कहा गया कि 39 रुपये का रिचार्ज कर लीजिए, नहीं तो आपका लाइन कट जाएगा. उन्होंने 39 रुपये का रिचार्ज किया. रिचार्ज होते ही साइबर फ्रॉड ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिया. उन्होंने दो घंटे के अंदर डायल 1930 पर कॉल कर घटना की जानकारी देते हुए खाता फ्रिज करने के लिए अनुरोध किया है. साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि प्रेम कुमार के आवेदन पर फिलहाल सनहा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




