बैंक संचालन की होती रही खानापूरी

बेनीपुर : नोट बंदी के बाद से उत्पन्न आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसान मजदूर से लेकर सेठ साहुकार तक परेशान दिख रहे हैं. प्रतिदिन विभिन्न बैंकों में पैसे के लिए मारामारी हो रही है. क्षेत्र के एक एटीएम छोड़ सभी में ताला झूलता रहा. लोग दिन भर इधर से उधर […]
बेनीपुर : नोट बंदी के बाद से उत्पन्न आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसान मजदूर से लेकर सेठ साहुकार तक परेशान दिख रहे हैं. प्रतिदिन विभिन्न बैंकों में पैसे के लिए मारामारी हो रही है. क्षेत्र के एक एटीएम छोड़ सभी में ताला झूलता रहा. लोग दिन भर इधर से उधर राशि के लिए भटकते रहे. सरकार के लाख निर्देश के बावजूद एसबीआई की मुख्य शाखा एवं एडीबी छोड़ पीएनबी, सेंट्रल बैक, बैंक आफ इंडिया, ग्रामीण बैंक आदि की उदासीनता के कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.
सोमवार को दिन के दो बजे बैंक आफ इन्डिया में लोगों की भीड़ जमा थी. राशि के अभाव में कहीं पैसे का एक्सचेंज नहीं किया जा रहा था. कहीं दो तो कहीं चार हजार मात्र खाताधारियों को देकर बैंक संचालन का महज खानापूरी की जा रही थी. वहीं पीएनबी शाखा से सन्नाटा पसरा हुआ था. शाखा प्रबंधक ने कहा कैश नहीं है.
वहीं एसबीआइ की मुख्य शाखा एवं एटीएम में मारामारी की स्थिति थी, पर यहां भी जमा-निकासी के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है. इसके कारण भू निबंधन सहित अन्य सभी कार्य ठप पड़ा रहा. कतार में खड़े लोगो का कहना था कि सरकारी निर्देशानुसार सोमवार से सभी बैंकों का कामकाज सामान्य हो जायेगा, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










