सड़क मार्ग से आयेंगे सीएम

बहेड़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सड़क मार्ग से हरहच्चा के धमरिया आयेंगे. इसके कारण प्रशासन की मुसीबत बढ़ गयी है. वे अब लहेरियासराय से सुरहाचट्टी हो कर वार्ड नंबर 10 के धमरिया टोला पहुचेंगे. धमरिया टोला तक हरहच्चा से जाने का कोई सीधी सड़क नहीं है. इसलिए सीएम का काफिला सुरहा हथौड़ी पथ में […]
बहेड़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सड़क मार्ग से हरहच्चा के धमरिया आयेंगे. इसके कारण प्रशासन की मुसीबत बढ़ गयी है. वे अब लहेरियासराय से सुरहाचट्टी हो कर वार्ड नंबर 10 के धमरिया टोला पहुचेंगे.
धमरिया टोला तक हरहच्चा से जाने का कोई सीधी सड़क नहीं है. इसलिए सीएम का काफिला सुरहा हथौड़ी पथ में पिपरा के बजरंगी चौक से कार्यक्रम स्थल तक पहुचेंगे. पूरी सड़क को मोटरेबुल करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. पौ फटने से पहले इस पिच सड़क को वाहनों के आने जाने लायक बना दिया जाएगा. इसके लिए लोक निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी रोड रोलर एवं मजदूर के साथ लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










