गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

दरभंगा : जेल में बंद कुख्यात अमित कुमार उर्फ सलमान के दो गुर्गों ने पेशी के दौरान विवि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मुहल्ला निवासी स्व नारायण दास के पुत्र बबलू कुमार दास की पिटायी कर दी. इस बात की शिकायत बबलू ने एसएसपी से की है. बबलू ने एसएसपी से कहा कि उसके चाचा बजरंगी […]
दरभंगा : जेल में बंद कुख्यात अमित कुमार उर्फ सलमान के दो गुर्गों ने पेशी के दौरान विवि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मुहल्ला निवासी स्व नारायण दास के पुत्र बबलू कुमार दास की पिटायी कर दी.
इस बात की शिकायत बबलू ने एसएसपी से की है. बबलू ने एसएसपी से कहा कि उसके चाचा बजरंगी की हत्या 30 अप्रैल 2012 को मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने कर दी थी. इस हत्या कांड का ट्रायल चल रहा है. इस मामले में कई अपराध कर्मी जेल से बाहर आ गये हैं. वही सलमान और मीठू सिंह जेल मे है. बबलू ने बताया कि जेल से छूटे शातिर गवाही देने से मना कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं. एसएसपी को उसने बताया कि गुरुवार को गवाही के दौरान गेट पर खड़े सलमान के दो गुर्गे उसे थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि गवाही दोगे तो जान से मार देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










