जेल में बंद छात्र नेता को पीटा, 10 नामजद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : अति सुरक्षित मानी जानेवाली जेल में मारपीट और रंगदारी का मामला सामने आया है. ये आरोप छात्र नेता चंद्रभूषण झा ने लगाया गया है. उसने इससे संबंधित आवेदन में 10 लोगों को नामजद किया है. इसके आलावा 20-25 अज्ञात को भी आरोपित बनाया है. इसमें कुछ लोग जेल के बाहर के हैं. चंद्रभूषण […]
विज्ञापन
दरभंगा : अति सुरक्षित मानी जानेवाली जेल में मारपीट और रंगदारी का मामला सामने आया है. ये आरोप छात्र नेता चंद्रभूषण झा ने लगाया गया है. उसने इससे संबंधित आवेदन में 10 लोगों को नामजद किया है. इसके आलावा 20-25 अज्ञात को भी आरोपित बनाया है. इसमें कुछ लोग जेल के बाहर के हैं. चंद्रभूषण के आवेदन पर लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसे जेल उपाधीक्षक ने थाने को अग्रसारित किया था.
आवेदन में चंद्रभूषण झा ने जिन लोगों को आरोपित किया है, उनमें रोहित कुमार यादव, अमित कुमार यादव उर्फ सलमान, मिंटू सिंह, मो. रेयाज उर्फ सूर्या, ललन झा, गणोश साह, प्रमोद दास, संतोष मिश्र, अमित कुमार साह व सुहौल आदि है. उसने लिखा है कि ललित नारायण मिथिला विवि में छात्र आंदोलन के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था.
जेल में बंद
चंद्रभूषण ने लिखा है कि विवि के एक आला अधिकारी का साथ देने का दबाव उस पर डाला गया था, जिससे उसने इनकार कर दिया था. इसके बाद उसे तड़पा-तड़पा कर मारने की धमकी दी गयी थी.
आवेदन में छात्र नेता ने लिखा है कि रोहित कुमार यादव ने उसे आला अधिकारी का साथ देने को कहा था. उसका आरोप है कि जेल के अंदर उसे वार्ड आठ से नये वार्ड में साजिश के तहत भेजवाया गया, जहां संतोष मिश्र व प्रमोद दास ने उससे हर दिन दस हजार रुपये देने का आदेश मो. रेयाज उर्फ सूर्या को दिया. इसके बाद सूर्या बार-बार उसे एकांत में ले जाकर दस हजार रुपये की मांग करता था. पैसा नहीं होने के कारण हर एक घंटा पर बुलाकर उसकी पिटाई की जाती थी.
छात्र नेता का कहना है कि जब उसने जेल अधीक्षक से गुहार ल्गायी, तो उसे फिर से वार्ड आठ में ले आया गया. इसके बाद बीते 25 अक्तूबर को वार्ड आठ में आकर अमित, ंिमटू, रेयाज, ललन, गणोश, प्रमोद, संतोष, अमित कुमार साह व सोहेल समेत 20-25 लोगों ने गला में गमछा लगाकर पटक दिया. इसके बाद उसकी लात-घूसों से पिटी की गयी. इधर, चंद्रभूषण के पिता अमरनाथ झा ने उच्च न्यायालय के निबंधक को 31 अक्तूबर को स्पीड पोस्ट भेज कर पुत्र को न्याय दिलाने की मांग की है. उन्होंने निबंधक से आग्रह किया है कि पत्र को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाये.
रंगदारी मांगने
का आरोप
विवि के अधिकारी के समर्थन नहीं करने को बताया घटना की वजह
जेल उपाधीक्षक के जरिये भेजा था प्राथमिकी के लिए आवेदन
लहेरियासराय थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस करेगी जांच
छात्र नेता के पिता ने हाईकोर्ट से लगायी न्याय की गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










