मुंसफी: जमीन विवाद में चली गोली, 5 जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : लहेिरयासराय इलाके के पुरानी मुंसफी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम जमीन िववाद को लेकर गोली चली. इस दौरान लाठी-डंडों से भी हमला िकया गया, िजसमें वकील एनएच नािसर पांच परिजन जख्मी हो गये. नासिर के बड़े बेटे फवाद नािसर को गोली लगी है, जबकि उनकी बेटी को गोली का छर्रा लगा है. वकील […]
विज्ञापन
दरभंगा : लहेिरयासराय इलाके के पुरानी मुंसफी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम जमीन िववाद को लेकर गोली चली. इस दौरान लाठी-डंडों से भी हमला िकया गया, िजसमें वकील एनएच नािसर पांच परिजन जख्मी हो गये. नासिर के बड़े बेटे फवाद नािसर को गोली लगी है, जबकि उनकी बेटी को गोली का छर्रा लगा है. वकील के बेटों कमाल, फराज व संबंधी फरजान को लाठी-डंडों से पीटा गया. तीनों की हालत गंभीर है, िजन्हें इलाज के िलए पटना रेफर कर िदया गया है.
जानकारी मिलते ही मौके पर पुिलस पहुंच गयी. घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि फवाद, कमाल व फरजान को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया जा रहा है. सबुरी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है.
घायल कमाल ने बताया कि कई दर्जन लोगों के साथ वार्ड 25 के पार्षद शाहिद रब व उनका भाई अन्नू, आरजू घर में घुसकर लाठी डंडों से लोगों की िपटाई करने लगे. शाहिद एवं आरजू ने गोली चला दी. कमाल का कहना था कि इन लोगों द्वारा कई दिनों से रंगदारी की मांग की जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर घटना का अंजाम दिया गया है.
वहीं, पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर घटना हुई है. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है. पुलिस की कई टीम जगह जगह छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










