वार्ड 29 में जलजमाव का निरीक्षण करते डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड 29 में जमा पानी. तोड़फोड़ मामले में दो आरोपित गिरफ्तार कार्रवाई . तािजया मिलान के दौरान तनाव सदर : लपट्टी में ताजिया मिलान के दौरान उत्पन्न तनाव मामले को लेकर बुधवार की रात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें भालपट्टी मोगलपुरा निवासी वायस बेग का पुत्र मोनू बेग एवं लुकमान बेग […]
विज्ञापन
वार्ड 29 में जमा पानी.
तोड़फोड़ मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
कार्रवाई . तािजया मिलान के दौरान तनाव
सदर : लपट्टी में ताजिया मिलान के दौरान उत्पन्न तनाव मामले को लेकर बुधवार की रात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें भालपट्टी मोगलपुरा निवासी वायस बेग का पुत्र मोनू बेग एवं लुकमान बेग का पुत्र रियाजुद्दीन का नाम शामिल है. पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शेष सात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है. बुधवार की शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान घटना को लेकर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे थे. लोगों की जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा. दो अलग-अलग आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में नौ व्यक्तियों को नामजद किया गया. इनमें वायस बेग का पुत्र मोनू बेग, लुकमान बेग का पुत्र रियाजुद्दीन बेग, सोनू बेग, सराजुद्दीन बेग व गयासुद्दीन बेग, अनीश बेग का पुत्र पप्पू खां, अजीज बेग का पुत्र भुटरिया बेग सहित एकरार बेग एवं वसीम बेग का नाम शामिल है. इधर गांव में विधि व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है. दंडाधिकारी की भी तैनाती है. बीडीओ गंगासागर सिंह एवं सीओ राकेश कुमार लगातार क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं.
फ्लैग मार्च
गांवों में शाति व्यवस्था एवं दहशत का माहौल कायम के लिए लगातार सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च कराया जा रहा है. माहौल अब शांत हो गया है.
परंपरागत रास्ते से नहीं निकला जुलूस
भालपट्टी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी एवं सचिव पवन बिहारी झा के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में लिखा गया है कि मुहर्रम का जुलूस अपने पारंपरिक रास्ते को छोड़कर मंदिर के बीच के रास्ता से पार कर रहा था. इसी बीच जुलूस में शामिल शरारती तत्वों ने मंदिर प्रांगण में घुसकर तोड़फोड़ की. सभी धारदार हथियार से लैस थे. दुकानदार रामगोपाल साहु, अजय साहु आदि ने भी अपने आवेदन में लिखा है कि शरारती तत्वों ने कई दुकानों में लूटपाट कर नुकसान पहुंचाया एवं विरोध करने पर मारपीट की.
मुहर्रम के दौरान बुधवार की शाम भालपट्टी बड़की पोखर पर जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने मेले में दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया. मंदिर प्रांगण में तोड़फोड़ की. इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आये. जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ डा. गजेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज अहमद वहां पहुंचे. बेनीपुर के एसडीओ अंजनी कुमार भी वहां पहुंचे. बुधवार की देररात तक समझाने बुझाने में प्रशासन लगा रहा. ग्रामीणों के जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लोग शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










