कमला नदी में नाव पलटी डूबने से बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

गौराबौड़ाम : बड़गांव पुलिस ओपी के पास रविवार को कमला नदी में नाव पलटने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के समय नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे. शेष लोग तैर कर बाहर निकल आये. बताया जाता है कि सभी मवेशियों के लिए चारा लाने नदी के उस पार गये थे. लौटने […]
विज्ञापन
गौराबौड़ाम : बड़गांव पुलिस ओपी के पास रविवार को कमला नदी में नाव पलटने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के समय नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे. शेष लोग तैर कर बाहर निकल आये. बताया जाता है कि सभी मवेशियों के लिए चारा लाने नदी के उस पार गये थे. लौटने के क्रम में नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गयी. मृत बच्ची की पहचान मो. मुख्तार की 12 वर्षीय पुत्री सुलताना खातून के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, बड़गांव तटबंध के किनारे गुजरी कमला नदी के उसपार खेत है, जहां स्थानीय लोग पशुओं के चारा के लिए जाते हैं. रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे भी ग्रामीण चारे के लिए उस पर गये थे. लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया की नाव पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे. नाव बीच नदी में आते ही पलट गयी.
कमला नदी में
किसी तरह नाव पर सवार अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी, लेकिन बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को राहत देने की प्रक्रिया चल रही थी. बड़गांव ओपी प्रभारी अंजेश कुमार ने बताया कि घास काटकर लौटने के क्रम में नाव पलट गयी. इससे सुलताना की पानी में डूबने से मौत हो गयी.
नाव में दर्जन भर लोग थे सवार
बड़गांव ओपी के पास हुआ हादसा
पशुओं के लिए चारा लाने
गये थे सभी ग्रामीण
अन्य लोगों ने तैर कर बचायी अपनी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










