भगत सिंह चौक पर मां के दर्शन को उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

नवचेतना पूजा समिति भगत सिंह चौक की प्रतिमा. दरभंगा : नवचेतना पूजा समिति भगत सिंह चौक की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दरभंगा टावर चौक के नजदीक होने के कारण बाजार में खरीदारी करने आये लोग प्रतिमा दर्शन करने के लिए दिनभर आते रहे. शाम […]
विज्ञापन
नवचेतना पूजा समिति भगत सिंह चौक की प्रतिमा.
दरभंगा : नवचेतना पूजा समिति भगत सिंह चौक की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दरभंगा टावर चौक के नजदीक होने के कारण बाजार में खरीदारी करने आये लोग प्रतिमा दर्शन करने के लिए दिनभर आते रहे. शाम के समय हल्की बूंदा-बांदी के कारण मौसम खुशनुमा हो गया था.
वैसे मौसम का असर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी पड़ा. बाजार में लोगों की संख्या कम नजर आयी. जो नजर आ रहे थे, उनका कदम पूजा पंडालों की ओर था. भगत सिंह चौक पर शाम के समय महिला तथा बच्चों की लाइन लगी थी. दर्शन करने के लिए सभी आकुल थे. इससे पूर्व दोपहर में महिलाओं ने मां का खोईंछा भरा. देर शाम तक दर्शन करनेवालों की भीड़ लगी रही.
स्टेशन महावीर मंदिर के पास है इको फ्रेंडली पंडाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










