दरभंगा स्टेशन के निकट स्थापित मां की भव्य प्रतिमा.

Published at :09 Oct 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा स्टेशन के निकट स्थापित मां की भव्य प्रतिमा.

दरभंगा : दरभंगा स्टेशन के सामने महावीर मंदिर के निकट स्थापित मां की प्रतिमा काफी आकर्षक है.आयोजन समिति ने पूरे पंडाल की सजावट इको फ्रेंडली किया है. पंडाल में वृक्षों, पत्तियों तथा फूलों की सजावट देखते ही बनती है. अहले सुबह पट खुलते ही यहां श्रद्धालु जुटने लगे. स्टेशन से यात्रा के लिए आने तथा […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा स्टेशन के सामने महावीर मंदिर के निकट स्थापित मां की प्रतिमा काफी आकर्षक है.आयोजन समिति ने पूरे पंडाल की सजावट इको फ्रेंडली किया है. पंडाल में वृक्षों, पत्तियों तथा फूलों की सजावट देखते ही बनती है. अहले सुबह पट खुलते ही यहां श्रद्धालु जुटने लगे. स्टेशन से यात्रा के लिए आने तथा जाने वाले लोग एक बार मां के दरबार में जाकर हाजिरी बजाना नहीं भूले.

भव्य प्रतिमा का दर्शन कर भक्त अपने-आपको भाग्यवान महससू करते रहे. दोपहर बाद लोगों की संख्या काफी बढ़ गयी. इनमें महिलाएं तथा बच्चे सर्वाधिक थे. शाम के समय आरती को लेकर लोगों की काफी संख्या देखी गयी. धीमे आवाज में बज रहे मां के भजन से लोग खींचे पंडाल तक आते रहे. देर शाम तक लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहा. सचिव अनिल कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा का हर ख्याल रखा जा रहा है. यहां मूर्ति का निर्माण ओम पंडित ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन