शहर में गली-नाला निर्माण के लिए पड़े 355 टेंडर

Published at :23 Sep 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में गली-नाला निर्माण के लिए पड़े 355 टेंडर

32 नंबर वार्ड में नहीं करायी गयी निविदा दरभंगा : पंचम वित्त आयोग के तहत निगम क्षेत्र के वार्डों में शहरी गली-नालों के लिए कुल 355 टेंडर डाला गया है. इस योजना के तहत 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार 657 रुपये की लागत से 48 वार्डों में गली व नालों का निर्माण होना है. […]

विज्ञापन

32 नंबर वार्ड में नहीं करायी गयी निविदा

दरभंगा : पंचम वित्त आयोग के तहत निगम क्षेत्र के वार्डों में शहरी गली-नालों के लिए कुल 355 टेंडर डाला गया है. इस योजना के तहत 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार 657 रुपये की लागत से 48 वार्डों में गली व नालों का निर्माण होना है. प्रत्येक वार्ड के हिस्से में निर्माण के लिए चार लाख 50 रुपये आ रहा है.48 वार्डों के लिए निविदा डालने हेतु कुल 382 विपत्र की बिक्री हुई थी. सबसे अधिक वार्ड नंबर 47 में 21 व वार्ड 3 में 20 टेंडर डाला गया है. वहीं वार्ड 32 के लिए एक भी टेंडर नहीं पड़ा है.
नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा ने बताया कि अब रेट चार्ट तय करने के लिए तुलनात्मक विवरणी की कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद निविदा समिति की बैठक कर आगे की प्रक्रिया होगी टेंडर के दौरान नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, महापौर गौड़ी पासवान, सहायक अभियंता उदयनाथ झा, अनिल चौधरी, संजय शरण सिन्हा एवं अन्य निगम कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन