प्रोस्टेेट से बचना है तो अल्कोहलयुक्त पदार्थों से रहेंे दूर

Published at :22 Sep 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोस्टेेट से बचना है तो अल्कोहलयुक्त पदार्थों से रहेंे दूर

दरभंगा : प्रोस्टेट रोगियों की तादाद बढ रही है. इसका मुख्य कारण असाधारण खानपान एवं प्रौढावस्था है. सही समय पर इलाज कराने से गंभीर रोग से बचा जा सकता है. डाॅ आरएन झा नर्सिंग होम में बुधवार को आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ राजीव रंजन ने यह बातें कही. सिपला कंपनी […]

विज्ञापन

दरभंगा : प्रोस्टेट रोगियों की तादाद बढ रही है. इसका मुख्य कारण असाधारण खानपान एवं प्रौढावस्था है. सही समय पर इलाज कराने से गंभीर रोग से बचा जा सकता है. डाॅ आरएन झा नर्सिंग होम में बुधवार को आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ राजीव रंजन ने यह बातें कही. सिपला कंपनी की ओर से आयोजित टारगेट प्रोस्टेट मंथ के मौके पर डॉ राजीव ने बताया कि सामान्यत: यह रोग 40 साल से अधिक आयु के चार पुरुषों में से एक और 60 साल से अधिक आयु के तीन पुरुषों में से एक प्रोस्टेट रोग के शिकार होते हैं.

क्या है प्रोस्टेट : पुरुष के प्रजनन संबंधी प्रणाली में से एक छोटी ग्रंथि होती है. यह तरल पदार्थ वीर्य बनाने में सहायक होता है.
प्रोस्टेट वृद्धि का कारण: पुरुषों की आयु बढ़ने के साथ प्रोस्टेट में भी वृद्धि होती है. यह वृद्धि प्रोस्टेट कोशिकाओं में होती है.
लक्षण: मूत्र का कमजोर प्रवाह या बंद होना. मूत्र का रिसना, पेशाब करने में परेशानी, रात में बार-बार पेशाब होना, मूत्र में रक्त आना आदि लक्षण है.
जांच : शारीरिक एवं मूत्राशय जांच, मूत्र एवं रक्त विश्लेषण, सोनोग्राफी आदि जांच शामिल है.
उपचार: अत्याधुनिक उपचार से प्रोस्टेट के असामान्य वृद्धि को रोका जा सकता है. प्रोस्टेट से बचाव के लिए शाम को अल्कोहल एवं कैफीन नहीं लें. तंबाकू, चीनी, सोडा, मसालेदार भोजन समेत अन्य हानिकारक खाद्य पदार्थ से दूर रहें. मौके पर मैनेजर हेमंत कुमार और अमित तिवारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन