साल में जरूर करायें कैंसर की जांच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम

Published at :22 Sep 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
साल में जरूर करायें कैंसर की जांच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके तहत प्रातः स्वयंसेवकों ने आशुतोषानंद की निगरानी में परेड किया. विभाग परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसके बाद तीन वर्गों का आयोजन किया गया. प्रथम वर्ग में कैसर […]

विज्ञापन

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके तहत प्रातः स्वयंसेवकों ने आशुतोषानंद की निगरानी में परेड किया. विभाग परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसके बाद तीन वर्गों का आयोजन किया गया. प्रथम वर्ग में कैसर जागरूकता, द्वितीय वर्ग में योग का महत्व और तृतीय वर्ग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर स्वयंसेवकों को जानकारी दी गयी.

कैसर जागरूकता पर वर्ग में कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधीर कुमार झा ने कहा कि कैंसर के मुख्य लक्षण पेट एवं मूत्राशय के आदत में परिवर्त्तन, घाव जो आसानी से भरता नहीं, स्त्रियों के योनि से असाधारण रक्तस्त्राव, शरीर के किसी भाग में गिल्टी या गांठ की शिकायत, मस्सा या तिल में आकस्मिक परिवर्त्तन एवं अधिक दिनों से खांसी या आवाज में परिवर्तन है. जागरूकता से इसका बचाव कर सकते हैं. वर्ष में कम से कम एक बार कैंसर की जांच अवश्य करवाना चाहिए.

वहीं योग कक्षा में न्यास योग प्रशिक्षक डॉ रीता सिंह ने कहा कि योग से समाज को स्वस्थ, सुंदर और व्यवस्थित किया जा सकता है. डॉ नन्द किशोर चौधरी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक परिवर्त्तन के लिए यह योजना कारगर है. इसके प्रति संपूर्ण समाज को जागरूक किये जाने की जरूरत है. धन्यवाद ज्ञापन डॉ ऋद्धिनाथ झा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन