इलाज को डीएमसीएच फिर पहुंचा संतोष झा

Published at :21 Sep 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज को डीएमसीएच फिर पहुंचा संतोष झा

दरभंगा : जेल में बंद इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपित संतोष झा की तबीयत मंगलवार को फिर बिगड़ गयी. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डीएमसीएच लाया गया. इलाज के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि ब्रांकोस्कोपी से ही इस बीमारी का इलाज संभव है. यह सुविधा बिहार […]

विज्ञापन

दरभंगा : जेल में बंद इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपित संतोष झा की तबीयत मंगलवार को फिर बिगड़ गयी. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डीएमसीएच लाया गया. इलाज के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि ब्रांकोस्कोपी से ही इस बीमारी का इलाज संभव है. यह सुविधा बिहार में नहीं है. इसके लिए उसे दिल्ली या अन्य बड़े अस्पताल में जाना होगा.

जेल प्रशासन
इलाज को डीएमसीएच
का कहना है कि खांसी या किसी भी दबाव से संतोष के मुंह से खून निकल पड़ता है. इस कारण उसे अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है. पांच दिन पहले भी संतोष को उल्टी हुई थी, जिसमें मुंह से खून गिरा था. अब तक वह दो बार अस्पताल आ चुका है. जांच के बाद डॉक्टर ने कहा था कि फेफड़े में गोली फंसी है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है. इंजीनियर हत्याकांड में जेल जा चुकी संतोष झा की बहन व बहेरी प्रखंड की पूर्व प्रमुख मुन्नी देवी भी भाई से मिलने डीएमसीएच पहुंची थी.
मुन्नी का कहना था कि जिला प्रशासन यदि अनुमति दे तो वह भाई का इलाज दिल्ली में कराने को तैयार है ताकि उसकी जान बच सके. संतोष को देखने वाले चिकित्सकों में डॉ आरआर पी सिंह, डॉ मनोज कुमार गुप्ता एवं डॉ जीएन झा प्रमुख थे. चिकित्सकों ने इलाज के बाद कुछ दवा भी लिख कर संतोष को दिया है.
डॉक्टरों ने िदल्ली ले
जाने की दी सलाह
िफर िबगड़ी हालत, जेल में उल्टी के दौरान निकला था मुंह से खून
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन