केवटी में गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

शौच करने गये थे दोनों भाई, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे एक को बचाने गया दूसरा भी डूबा केवटी (दरभंगा) : क्षेत्र के पोसतापुर गांव में रविवार को एक गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. दोनों धर्मेंद्र यादव के पुत्र शिवनाथ यादव (11) व गौतम कुमार यादव (नौ) बताये […]
विज्ञापन
शौच करने गये थे दोनों भाई, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे
एक को बचाने गया दूसरा भी डूबा
केवटी (दरभंगा) : क्षेत्र के पोसतापुर गांव में रविवार को एक गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. दोनों धर्मेंद्र यादव के पुत्र शिवनाथ यादव (11) व गौतम कुमार यादव (नौ) बताये जाते हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया व दोनों शवों को पोस्टमार्टम
केवटी में गड्ढे
के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
बताया जाता है कि घर के कुछ ही दूरी पर दोनों भाइयों के दादा रमाकांत यादव गड्ढे में दमकल लगाकर खेत का पटवन कर रहे थे. श्री यादव कुछ दूरी पर खेत में थे. दोनों बच्चे वहां खेल रहे थे. इसी बीच दोनों भाई शौच के क्रम में गड्ढे में गये. इस दौरान एक भाई का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा. यह देख दूसरा भाई उसे बचाने के लिए गया. उसे तो वह नहीं ही बचा सका, खुद भी उसके साथ डूब गया. घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










