जान जोखिम में डालकर पार करते हैं चचरी पुल

Published at :15 Sep 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर पार करते हैं चचरी पुल

आफत. पानी बढ़ने पर भयभीत होने लगते हैं लोग बलिया गांव में कमला नदी पर लोगों ने बनाया चचरी पुल सदर : छोटाईपट्टी पंचायत के बलिया गांव में कमला नदी पर लकड़ी का पुल ध्वस्त होने के बाद लोगों ने चचरी पुल बनाया. चचरी पुल के सहारे दर्जन भर गांव के लोग नदी के आर-पार […]

विज्ञापन

आफत. पानी बढ़ने पर भयभीत होने लगते हैं लोग

बलिया गांव में कमला नदी पर लोगों ने बनाया चचरी पुल
सदर : छोटाईपट्टी पंचायत के बलिया गांव में कमला नदी पर लकड़ी का पुल ध्वस्त होने के बाद लोगों ने चचरी पुल बनाया. चचरी पुल के सहारे दर्जन भर गांव के लोग नदी के आर-पार हो रहे हैं. नदी में बाढ़ का पानी लबालब है. पुल को पार करते समय खासकर महिलाएं व बच्चे काफी भयभीत रहते हैं. हमेशा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है.
जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ी
नदी में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से दोनों तरफ के लोगों को आने-जाने में कठिनाई बढ़ जाती है. कहीं से कोई जुगाड़ लगते नहीं देख ग्रामीणों ने श्रमदान से चचरी पुल का निर्माण कर डाला. यह चचरी पुल लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन बन गया है.
पानी बढ़ने पर ऊंचा कर दिया चचरी : नदी में पानी का जलस्तर बढ़ती ही ग्रामीणों को खतरे की घंटी सुनायी पड़ने लगती है. लोग हार नहीं मानते. जान जोखिम में डाल कर लोग चचरी को ऊपर उठा देते हैं.
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान : बलिया गांव के लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस पुल से दर्जनों गांव के लोग नदी पार करते हैं. प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. हमलोग दो माह से परेशान हैं.
नाव की हो व्यवस्था : मुखिया अमरजीत सिंह ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए दो माह से सीओ, बीडीओ से बात करते आ रहे हैं. अब तक नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. विभाग भी उदासीन है.
पुल निर्माण को अधूरा छोड़ा : पिलखवार के मजरूल रहमान प्रशासन एवं सरकार को कोसते हुए कहते हैं कि विधायक द्वारा पुल बनाये जाने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन वह अधूरा पड़ा है.
जनप्रतिनिधियों को नहीं चिंता: ठेकेदार काम बंद कर चुका है. लोगों का हाल बेहाल है. बलिया टेक्टार के रामप्रकाश राम का कहना है कि नाव की व्यवस्था हो जाये, तो फिलहाल समस्या का कुछ समाधान होता. प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को यहों के लोगों की चिंता नहीं है.
प्रतिनिधि व प्रशासन नहीं ले रहे सुधि
30 हजार आबादी प्रभावित
इस चचरी पुल से होकर छोटाईपट्टी, बलहा, पिलखवाड़ आदि कई पंचायत के लोगों का आना-जाना है. लगभग 30 से 40 हजार की आबादी इससे प्रभावित हो रही है. मजदूर वर्ग के लोग एवं स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर चचरी पुल पारकर शहर एवं स्कूल जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन