मोतिहारी में युवती के साथ हैवानियत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

आदापुर के यमुनापुर गांव की घटना, घर में मिली पीड़िता आदापुर : थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव में एक युवती के साथ हैवानियत की गयी है. इसका आरोप गांव के अली हसन देवान के पुत्र मुअन देवान पर लगा है. मुअन देवान ने अपने घर में तीन दिनों तक युवती का शारीरिक शोषण किया. फिर […]
विज्ञापन
आदापुर के यमुनापुर गांव की घटना, घर में मिली पीड़िता
आदापुर : थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव में एक युवती के साथ हैवानियत की गयी है. इसका आरोप गांव के अली हसन देवान के पुत्र मुअन देवान पर लगा है. मुअन देवान ने अपने घर में तीन दिनों तक युवती का शारीरिक शोषण किया. फिर दो दिन पूर्व मृत समझकर घर में ही छोड़ कर फरार हो गया. युवती की कराह सुनने के बाद ग्रामीणों ने घर में प्रवेश किया, तो वहां एक युवती को जिंदगी और मौत से जूझते हुए देखा.
युवती के शरीर पर दो दर्जन से अधिक जगहों पर दांत से काटने का गंभीर निशान हैं. स्थिति खराब देख ग्रामीणों ने मंगलवार को एक ग्रामीण डॉक्टर से युवती का इलाज कराया. युवती कुछ भी बोलने की हालात में नहीं है.
आदापुर में युवती…
ग्रामीणों का कहना है कि युवती के शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी जख्म के निशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मुअन पांच छह दिन पहले उक्त लड़की को अपने घर लेकर आया और तीन दिनों तक घर में रखने के बाद गायब हो गया.
पुलिस ने नहीं निभायी जिम्मेवारी
जब घटना की जानकारी मिली, तो प्रभात खबर संवाददाता ने आदापुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलने के बाद ही कार्रवाई की जायेगी. सूचना के बाद भी पुलिस ने पीड़ित युवती की खोज खबर लेना मुनासिब नहीं समझा.
परदेसी प्रतित होती है युवती
ग्रामीणों का कहना है कि जिस युवती के साथ दरिंदगी हुई है, वह दूसरे प्रदेश की प्रतीत होती है. ऐसा लगता है कि मुअन कहीं से बहला-फुसला कर उसे ले आया और उसके साथ दरिंदगी कर फरार हो गया. युवती के मुंह से कराह के अलावा किसी तरह की आवाज नहीं निकल रही है. युवती हर आने-जाने वाले लोगों की तरफ एक टक देख रही है.
छेड़खानी में जेल जा चुका है आरोपित
मुअन का परिवार गांव में नहीं रहता है. परिजन कभी-कभार ही गांव आते हैं. मुअन का चरित्र पहले से संदिग्ध है और गांव की ही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि मुअन एक दशक से अधिक समय तक जेल में था और बाहर आने के बाद उसने यह दूसरी घटना को अंजाम दिया है.
एसपी ने थानाध्यक्ष को दिया निर्देश
घटना की जानकारी मंगलवार शाम को एसपी जितेंद्र राणा को दी गयी. उन्होंने आदापुर थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी लेने का निर्देश दिया. इसके बाद आदापुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने प्रभात खबर कार्यालय में फोन कर मामले की जानकारी ली. फिर एसपी को फोन पर ही घटना के बारे में बताया. साथ ही कहा कि मैं वहां जा रहा हूं.
तीन िदनों से डॉक्टर कर रहे इलाज. ग्रामीण डॉक्टर जावेद ने बताया कि तीन दिन से युवती का इलाज कर रहे हैं. मामला कई दिनों पुराना है. गुरुवार को ग्रामीणों ने युवती को देखा तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नही था. शरीर पर दांत से काटने के जख्म थे. गले में फंदा लगाने का निशान था. महिलाओं ने युवती को नहलाया और कपड़ा पहना दिया. मैंने कहा था कि युवती को डंकन या सदर अस्पताल भेजा जाये. लेकिन कोई भी युवती के साथ जाने को तैयार नहीं हुआ.
युवती को मृत समझ आरोपित फरार
पुलिस ने कहा इलाज कराइये, बच जाये तो अच्छा
घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया शंकर प्रसाद को बताया गया. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैं वहां गया था. वहां लोगों की भीड़ जमा थी. लोगों के सहयोग से युवती का इलाज कराया गया है. उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने कहा कि लावारिस लड़की है. इलाज कराइये, बच जाये तो ठीक है.
गांव के युवक ने अज्ञात युवती को बहला फुसलाकर लाया था घर
शारीरिक शोषण के बाद अधमरा हालत में घर में ही छोड़ दिया
युवती की कराह की आवाज सुन ग्रामीणों ने कराया इलाज
शरीर में दो दर्जन स्थानों पर दांत
से काटने के मिले निशान
घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस ने नहीं ली सुधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










