रास्ते के विवाद में बच्चों समेत पिता को पीटा

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के अजय छात्रावास में रास्ते के विवाद को लेकर बदमाशों ने तीन बच्चे सहित उसके पिता को जख्मी कर दिया. इन सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जाले थाना क्षेत्र के कछुआ निवासी चंद्रभूषण झा उर्फ […]
दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के अजय छात्रावास में रास्ते के विवाद को लेकर बदमाशों ने तीन बच्चे सहित उसके पिता को जख्मी कर दिया. इन सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जाले थाना क्षेत्र के कछुआ निवासी चंद्रभूषण झा उर्फ राहुल चार पांच समर्थकों के साथ छात्रावास में मारपीट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे और विवि थानाध्यक्ष एक साथ वहां पहुंचे, तबतक सभी बदमाश फरार हो गये थे. उन्होंने कहा कि वहां रह रहे गोपाल प्रसाद सिंह एवं उनके तीन बच्चे जख्मी थे. सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. कहा कि गोपाल के बयान पर राहुल एवं चार-पांच अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










