भोजन में छिपकली की अफवाह से जेल में मची अफरातफरी

दरभंगा : दरभंगा कारा के करीब एक दर्जन कैदी को काराधीक्षक ने कारा में चिकित्सीय इलाज कराया है. दरअसल शनिवार को कारा में अफवाह फैली कि खाने में गिरगिट गिर गया है. जिस वक्त अफवाह फैली उस वक्त तक करीब एक दर्जन कैदी खाना खा चुके थे. इस की सूचना काराधीक्षक को मिली तो उन्होंने […]
दरभंगा : दरभंगा कारा के करीब एक दर्जन कैदी को काराधीक्षक ने कारा में चिकित्सीय इलाज कराया है. दरअसल शनिवार को कारा में अफवाह फैली कि खाने में गिरगिट गिर गया है. जिस वक्त अफवाह फैली उस वक्त तक करीब एक दर्जन कैदी खाना खा चुके थे. इस की सूचना काराधीक्षक को मिली तो उन्होंने बचे सभी खाने को फेंकवा दिया.
लेकिन जितने कैदी खाना खा चुके थे, वह उल्टी करने लगे. काराधीक्षक सूर्य नारायण सिंह ने पूछने पर कहा कि उन्हें जब सूचना मिली तो खाना फेंकवाने के साथ ही कारा चिकित्सक को बुला लिया गया. सभी कैदियों की जांच करायी गयी, पर सभी स्वस्थ थे. वहीं एक कैदी मो कलीम को संतोष नहीं हो रहा था तो उसे डीएमसीएच भेजा गया. वह भी ठीक है. उन्होंने कहा कि किसी कैदी ने ही इस बात की अफवाह फैला दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










