पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दरभंगा : जान मारने की नीयत से पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. महिला के गाल तथा गरदन पर गहरे जख्म के निशान हैं. पीड़िता अलीनगर थाना क्षंत्र के पिरौली निवासी रमेश यादव की पत्नी रिंकु देवी बतायी जाती है. उसका […]
दरभंगा : जान मारने की नीयत से पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. महिला के गाल तथा गरदन पर गहरे जख्म के निशान हैं. पीड़िता अलीनगर थाना क्षंत्र के पिरौली निवासी रमेश यादव की पत्नी रिंकु देवी बतायी जाती है. उसका कहना है दहेज के कारण उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या करना चाहते है. इसी नीयत से उसके पति के साथ ससुर बुधन यादव तथा देवर अशोक यादव ने पहले जमकर उसे पीटा. बाद मे गमछा से गला घोटने की कोशिश की. हल्ला होने पर लोगो के एकत्र होने के बाद उसकी जान बच सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










