पुलिस ने वृद्ध को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

सकतपुर थाना क्षेत्र के राजाखरवार निवासी काितमलाल के साथ मधुबनी पुलिस ने की मारपीट डीएमसीएच में इलाजरत जख्मी. दरभंगा : सकतपुर थाना क्षेत्र के राजाखरवार निवासी एक वृद्ध के साथ मधुबनी पुलिस द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस मारपीट में वृद्ध के हाथ की हड्डी टूट गयी तथा गंभीर अवस्था में उसे […]
विज्ञापन
सकतपुर थाना क्षेत्र के राजाखरवार निवासी काितमलाल के साथ मधुबनी पुलिस ने की मारपीट
डीएमसीएच में इलाजरत जख्मी.
दरभंगा : सकतपुर थाना क्षेत्र के राजाखरवार निवासी एक वृद्ध के साथ मधुबनी पुलिस द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस मारपीट में वृद्ध के हाथ की हड्डी टूट गयी तथा गंभीर अवस्था में उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में वृद्ध कातिमलाल यादव ने बताया कि मधुबनी जिला के लखनौर थाना की पुलिस उसके पुत्र को खोजने उनके घर पहुंची. उनके पुत्र पर लखनौर थाना में एक मामला दर्ज है. श्री यादव का कहना है कि उनका पुत्र रमेश दो दिन पूर्व ही खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है. यह बताने पर भी पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और उनके साथ मारपीट की गयी . इस संबंध में जानकारी लेने को किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी से संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










