कंपनी के गोदाम से 350 कार्टून शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबन : पकड़ीदयाल पुलिस ने शराब के एक बड़े रैकेट का खुलासा कर 350 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है. छापेमारी चैता पुल निर्माण कंपनी के गोदाम पर की गयी. शराब को सीमेंट के गोदाम में रखा गया था. जब्त विदेशी शराब में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, मैक ड्वेल आदि की हाफ, क्वार्ट व फुल […]
विज्ञापन
मधुबन : पकड़ीदयाल पुलिस ने शराब के एक बड़े रैकेट का खुलासा कर 350 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया है. छापेमारी चैता पुल निर्माण कंपनी के गोदाम पर की गयी. शराब को सीमेंट के गोदाम में रखा गया था. जब्त विदेशी शराब में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, मैक ड्वेल आदि की हाफ, क्वार्ट व फुल में है.
छापेमारी डीएसपी विजय चौधरी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैद्यनाथचौधरी व अन्य के साथ बुधवार शाम की गयी. बरामद शराब मेड इन ग्वालियर का है, जिसका सेल अरुणाचल प्रदेश करना था. पूर्वी चंपारण के चैता में यह शराब कैसे आयी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. डीएसपी श्री कुमार ने रैकेट का नाम गोपनीय रखते हुए बताया कि उक्त शराब को बुधवार रात कोयला डस्ट लदे ट्रक से रुद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम पर उतारा गया, जिसे विभिन्न ठिकानों पर पहुंचाना था. इसी बीच छापेमारी हुई.
शराब के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुुंशी विरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मुंशी से पूछताछ कर रही है. डीएसपी ने बताया कि इस धंधे में बड़ा रैकेट सक्रिय है, जिसका सत्यापन किया जा रहा हैै. सत्यापन होने के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










