20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गये पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य

Published at :18 Aug 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
20 हजार रिश्वत लेते पकड़े गये पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य

दरभंगा : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा के प्राचार्य बिंदेश्वर मिश्र अरुण को निगरानी ने बुधवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. वह एक संविदा कर्मी से रिश्वत ले रहे थे. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम प्राचार्य को साथ लेकर पटना चली गयी. बताया जाता है कि टीम के सदस्यों ने प्राचार्य कक्ष […]

विज्ञापन

दरभंगा : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा के प्राचार्य बिंदेश्वर मिश्र अरुण को निगरानी ने बुधवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. वह एक संविदा कर्मी से रिश्वत ले रहे थे.

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम प्राचार्य को साथ लेकर पटना चली गयी. बताया जाता है कि टीम के सदस्यों ने प्राचार्य कक्ष को चारों तरफ से घेर लिया था. उनके पास से 20 हजार रुपये बरामद किये जाने की भी बात कही जा रही है. कॉलेज के कैशियर सुरेश ठाकुर ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, तो टीम के सदस्य उसे भी गाड़ी पर बैठा कर साथ लेते गये. हालांकि, कॉलेज कर्मियों का कहना है कि कुछ दूर जाने के बाद श्री ठाकुर को छोड़ दिया गया.

बताया जाता है

बेल्ट्रान कर्मी संविदा पर नियुक्त रीतेश कुमार कॉलेज में प्रोग्रामर के पद पर काम करता है. वेतन मद में आवंटन के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा था. इसके लिए प्राचार्य कमीशन की मांग कर रहे थे. रकम देने के वादे पर प्राचार्य ने 13 हजार प्रतिमाह की दर से कर्मी के वेतन का भुगतान कर दिया. इसके बाद वे कमीशन के लिए दबाव बनाने लगे. परेशान रीतेश ने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी.

निगरानी ने जांच में मामले को सत्य पाया. इसके बाद प्राचार्य के खिलाफ जाल बिछाया गया. बुधवार को उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि प्राचार्य मधुबनी के रहनेवाले हैं और पटना में उनका निजी मकान है. 15 जुलाई 2015 को उन्होंने यहां योगदान किया था. इससे पूर्व वे पटना पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य पद पर तैनात थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन