गोली कांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यवसायी, बाजार बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवसायियों के साथ दरभंगा टावर पर प्रदर्शन करते नगर विधायक संजय सरावगी. दरभंगा : व्यवसायी विनोद स्वाइका को गोली मारकर 1.25 लाख रुपये लूटने के छह दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई से नाराज शहर के व्यवसायी शनिवार को सड़क पर उतर गये. दुकान बंद कर विरोध जताया. बाजार समिति व्यवसायी संघ के नेतृत्व में करीब […]
विज्ञापन
व्यवसायियों के साथ दरभंगा टावर पर प्रदर्शन करते नगर विधायक संजय सरावगी.
दरभंगा : व्यवसायी विनोद स्वाइका को गोली मारकर 1.25 लाख रुपये लूटने के छह दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई से नाराज शहर के व्यवसायी शनिवार को सड़क पर उतर गये. दुकान बंद कर विरोध जताया. बाजार समिति व्यवसायी संघ के नेतृत्व में करीब 200 से अधिक व्यवसायियों ने काली पट्टी लगा हाथ में तख्ती लिये आक्रोश मार्च निकाला. नेतृत्व करनेवाले व्यवसायी विजय गामी, दिलीप शर्मा, नीरज पनसार व मनोज साह सहित कई लोग सरकार व प्रशासन के विरोध में नारे लगाये. मार्च दरभंगा टावर पर सभा में तब्दील हो गया.
दूसरी ओर, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी व भाजपा के दरभंगा व लहेरियासराय मंडल के
गोली कांड के
कार्यकर्ता
भी सड़क जाम कर प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे. शहर में राम चौक, दरभंगा टावर, मिर्जापुर, रहमगंज, लहेरियासराय टावर, पंडासराय, बेंता, अललपट्टी, दोनार, मौलागंज व लोहिया चौक सहित कई स्थानों पर घंटों सड़क जाम रहने से शहर की यातायात व्यवस्था पर ब्रेक सा लग गया था. जगह-जगह पुलिस भी पहुंची. लेकिन उसकी भूमिका आंदोलनकारियों को रोकने या सड़क से हटाने की नहीं दिखी. प्रमंडलीय वाणिज्य व उद्योग परिषद के आह्वान पर गल्ला-किराना व्यवसायी संघ, खुदरा व्यवसायी संघ, जिला स्वर्णकार व मजदूर संघ, जिला भाजपा सहित उनके संगठनों ने भी इसका समर्थन किया था. इसके कारण दरभंगा के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र दरभंगा टावर, बड़ा बाजार, गुल्लोबाड़ा, मशरफ बाजार, राम चौक, मिर्जापुर, लहेरियासराय टावर, कॉमर्शियल चौक, पंडासराय, दोनार, बेंता, अललपट्टी सहित कई मोहल्लों की दुकानें बंद रहीं. शहर में करीब ढाई दशक बाद व्यवसायी सड़क पर उतरे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










