पुलिस को चकमा देकर हाजत से दो बंदी फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

मनीगाछी (दरभंगा) : मनीगाछी थाना के हाजत से गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर दो बंदी फरार हो गये. दोनों को बुधवार की देर रात शराब पीने व शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसमें एक को फिर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे की तलाश में […]
विज्ञापन
मनीगाछी (दरभंगा) : मनीगाछी थाना के हाजत से गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर दो बंदी फरार हो गये. दोनों को बुधवार की देर रात शराब पीने व शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसमें एक को फिर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष लालजी उरांव ने बताया कि करीब डेढ़ बजे रात में नेहरा ओपी अध्यक्ष ने कांड 144/16 के आरोपित पैठान कबई निवासी मो. रोजी साह के पुत्र मजहर साह व चुल्हाई साह के पुत्र अयूब साह को लाकर थाना हाजत में बंद किया था. ड्यूटी पर चौकीदार ज्ञानी पासवान तैनात थे. सुबह लगभग पांच बजे दोनों बंदी शौच जाने के बहाने फरार हो गये. फरार एक बंदी मजहर साह को पैठान कबई से ही गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरे कैदी की तलाश जारी है. नेहरा ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों को शराब पीने व एक बोतल शराब रखने के जुर्म में पकड़ा गया था. इस संबंध में अलग से एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
एक को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
शराब पीने व रखने के जुर्म में किया गया था गिरफ्तार
शौच जाने के बहाने दोनों बंदी हाजत से हुए फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










