माले ने की सड़क जाम

Published at :11 Aug 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
माले ने की सड़क जाम

सड़क जाम करते माले कार्यकर्ता . दरभंगा : लहेरियासराय बहेड़ी मुख्य पथ को रामनगर आईटीआई के पास भाकपा माले बहादुरपुर इकाई के प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जाम कर दिया गया. जिससे लहेरियासराय से जाने वाली एवं बहेड़ी से आने वाली मुख्य पथ पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों का […]

विज्ञापन

सड़क जाम करते माले कार्यकर्ता .

दरभंगा : लहेरियासराय बहेड़ी मुख्य पथ को रामनगर आईटीआई के पास भाकपा माले बहादुरपुर इकाई के प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जाम कर दिया गया. जिससे लहेरियासराय से जाने वाली एवं बहेड़ी से आने वाली मुख्य पथ पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों का कहना था कि कई माह से पंडासराय गुमती से लेकर रामनगर तक सड़क जर्जर और जानलेवा बन चुका है. बरसात में पानी लग जाने से तो और भी परेशानी बढ़ जाती है.
साथ ही बिजली के लो वोल्टेज के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है. मुख्य सड़क पर से जाम को हटाने आये पथ निर्माण विभाग के अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बहादुरपुर थाना अध्यक्ष ने सड़क मरम्मत का कार्य अभिलंब कराने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से अविलंग निजात दिलाने का भरोसा दिलाया. मौके पर बहादुरपुर देकुली मुखिया नंदलाल ठाकुर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन