दो अनशनकारियों में एक की हालत बिगड़ी

Published at :11 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो अनशनकारियों में एक की हालत बिगड़ी

अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक. दरभंगा : तीन सूत्री मांगों को लेकर मिथिलांचल शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले दो में से एक अनशनकारी शिक्षकों की हालत बिगड़ गयी है. प्राथमिक हस्तक्षेप के बाद शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. प्रभारी डीएम जेड हसन के आदेश पर बहादुरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से […]

विज्ञापन

अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक.

दरभंगा : तीन सूत्री मांगों को लेकर मिथिलांचल शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले दो में से एक अनशनकारी शिक्षकों की हालत बिगड़ गयी है. प्राथमिक हस्तक्षेप के बाद शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. प्रभारी डीएम जेड हसन के आदेश पर बहादुरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उनके रिपोर्ट पर शिक्षक की हालत को देखते डीएमसीएच भेजा गया.
बताते चले कि शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले दो शिक्षक गत मंगलवार से मांगों को ले अनशन पर थे. संघ प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापन में अनियमितता की अविलंब जांच, आपत्ति का निराकरण तथा वर्षों से जमे कार्यालय कर्मियों के अन्य जिलों में स्थानांतरण की मांग को लेकर अनशन पर डटे थे. इसमें से शिक्षक नेता अमरनाथ झा अब भी अनशन पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन